{"_id":"5a0eef324f1c1bca678bc0d3","slug":"141510928178-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के मुनीम से 22 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के मुनीम से 22 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 17 Nov 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार फोरलेन पर जंगल चौड़ी के पास बाइक सवार दो बदमाश व्यापारी के मुनीम से 22 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। थोड़ी दूर तक मुनीम ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वह बाघागाड़ की ओर फरार हो गए। एक राहगीर की मदद से मुनीम ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
बस्ती के मुंडेरवा स्थित अरुण बेकर्स पर बैदापुर निवासी राहुल पांडेय मुनीम हैं। फर्म के मालिक शिवशंकर गुप्ता के कहने पर वह पिकअप से देवरिया बरहज के अवधेश जायसवाल के यहां पर सामान की डिलिवरी देने आए थे। देवरिया में सामान की डिलिवरी का 22 हजार रुपये एक झोले में रखकर वह बस्ती लौट रहे थे। राहुल के मुताबिक जंगल चौड़ी के पास कुछ काम से पिकअप रोकी। इसी दौरान बाइक से दो युवक आए। एक युवक ने पीछे से पकड़ लिया और दूसरे ने पिकअप में रखा 22 हजार रुपया निकाल लिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। कुछ दूर तक पिकअप से पीछा भी किया लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। खोराबार पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।