{"_id":"59ecafd04f1c1b71548b8704","slug":"141508683728-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन पर हमला कर रुपये व मोबाइल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोरलेन पर हमला कर रुपये व मोबाइल लूटे
Updated Sun, 22 Oct 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
फोरलेन पर बदमाशों ने डंडे से हमला कर युवक का मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिया। फरार होने के क्रम बदमाश युवक के बाइक की चाभी भी ले गए। पास में स्थित एक ढाबे पर पहुंचकर युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीड़ित ने खोराबार थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई तो दूर अभी तक केस भी नहीं दर्ज किया है।
खोराबार के बैकुंठपुर गांव निवासी गौरव सिंह शनिवार की रात में कंबाइन मशीन से धान की कटाई कराने के लिए गए थे। काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। रघुनाथपुर गांव के सामने फोरलेन पर पीछे से आए बाइक सवार चार बदमाशों ने उनके ऊपर डंडे से हमला कर दिया। हमले से वह बाइक से नीचे गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने उनकी जेब में रखे पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बाइक की चाभी भी अपने साथ लेते गए। लूट के स्थान से करीब 100 मीटर पर स्थित सूर्या ढाबे पर गौरव सिंह पहुंचे और ढाबा मालिक के मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम को लूट की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और फिर तहरीर ले ली। पुलिस घटना के 24 घंटे बाद भी केस नहीं दर्ज कर सकी है।