फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   त्योहार पर शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

त्योहार पर शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 19 Mar 2019 11:27 PM IST
Rakesh Pandey राकेश पांडेय
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
त्योहार पर शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
त्योहार पर शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

खड्डा। मंगलवार को पुलिस ने कस्बा समेत आसपास के गांवों में बाइक से भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
सुबह दस बजे इंस्पेक्टर खड्डा संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में डायल 100 और अन्य पुलिस जवानों के साथ निकली बाइक मार्च को खड्डा कस्बा, मठिया, भुजौली बाजार, शिवदत्त छपरा, कोहरगड्डी, वरवारतनपुर, बंधूछपरा, दरबहा गंगाछपरा, एकडंगा, विशुनपुरा, नवल छपरा, भजन छपरा, बहोर छपरा, बंजारी पट्टी आदि गांव होते हुए पुन: थाने लाया गया। इस दौरान एसआई अमित राय, रामअवध राम, नंदा प्रसाद, रत्नेश मौर्य मौजूद रहे।
सौहार्द पूर्ण मनाएं होली का त्योहार
अहिरौली बाजार। मंगलवार को थाना परिसर से पुलिस और एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रुप से बाइक से क्षेत्र भ्रमण किया। इसमें सौहार्द पूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाने की हिदायत दी।एसओ राजेश कुमार मौर्या ने कहा कि अराजक तत्वों पर पुलिस निगरानी कर रही है। त्योहार में खलल डालने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जगदीशपुर, महुआवा खुर्द, बेंदुआर, खोट्ठा, रामपुर झुरिया आदि गांवों में बाइक मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एसास दिलाते हुए सौहार्द पूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान एसएसबी के कमांडर संतूलाल, दिग्विजय सिंह, संजय कुमार, इंद्रभान यादव, चंद्रकेश मौर्या, मनोज यादव, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

माहौल खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई
रगड़गंज। पटहेरवा थाना के समउर बाजार पुलिस चौकी पर मंगलवार को होली व लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सीओ की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक हुई। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि त्योहार में माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होली व चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। अराजकतत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी त्योहार, कोई भी धर्म आपस में बैर नहीं सिखाता। होली आपसी भाईचारे का प्रतीक है। सभी को एक साथ मिलकर यह त्योहार मनाना चाहिए। इस दौरान एसओ आनंद कुमार गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह, अब्दुल मनान, कृपाशंकर सिंह, भगवानजी तिवारी, जितेंद्र तिवारी, बुलट मद्देशिया, हीरालाल गुप्ता, नन्हे पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed