{"_id":"5bce22ddbdec22695b779bda","slug":"131540235997-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई कार, होटल मैनेजर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकराई कार, होटल मैनेजर की मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां (गोरखपुर)। तेनुआ टोल प्लाजा के पास रविवार की देर रात अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार होटल मैनेजर की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा।
खजनी के भेंउसा निवासी आशुतोष (24) गीडा सेक्टर 22 स्थित रॉयल होटल में मैनेजर थे। वह रविवार की शाम होटल मालिक रूदल यादव के छोटे बेटे राहुल के साथ कार से बेलीपार के महाबीर छपरा गए थे। वहां से वे देर रात लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार उनकी कार गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेनुआ टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के तत्काल बाद आसपास के लोग भागकर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की, लेकिन वहां डॉक्टरों ने आशुतोष को मृत घोषित कर दिया। आशुतोष की शादी नहीं हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई अभिषेक दसवीं का छात्र है।

हादसे में साइकिल सवार की मौत
कैंपियरगंज। फरेंदा मार्ग पर मिरचाहे बाबा कुटी के पास रविवार की शाम किसी वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। उनकी पहचान ठाकुरपुर निवासी सुरेश गुप्ता (46) के रूप में हुई।
विज्ञापन