{"_id":"5b634fc04f1c1bf6548b663f","slug":"131533235136-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से बिहार जा रही एसी बस पलटी, 17 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से बिहार जा रही एसी बस पलटी, 17 घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर पलटी बस
सरदारनगर (गोरखपुर)। सोनबरसा बाजार के पास दिल्ली से बिहार जा रही एसी बस बृहस्पतिवार की सुबह 10:30 बजे फोरलेन पर खड़े ट्रक से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली भेजा। वहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने कुशीनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लकी बस सर्विस की एसी बस दिल्ली से बिहार के मोतीहारी जा रही थी। उसमें 22 यात्री थे। बस अभी सोनबरसा बाजार के पास ही पहुंची थी कि फोरलेन पर खड़े एक ट्रक में टकराकर पलट गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। सोनबरसा चौकी की पुलिस को भी पहुंच गई। चौकी प्रभारी अंजनी कुमार यादव ने फोर्स और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर सुकरौली स्थित सीएचसी पहुंचाया। वहां मिट्ठूलाल नामक एक यात्री की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल कुशीनगर रेफर कर दिया गया।

हादसे में ये हुए घायल
सिवान के जीरादेई निवासी प्रकाश कुमार (30), सीतामढ़ी तरयानी के पवन साहनी (32), मोतीहारी के मिठठूलाल (22), सिवान के तरया के लल्लन ठाकुर (35), मोतीहारी के घोडार सहना के दयाशंकर (30), शिवहर के मऊरहा के संजीत मंडल (35), समस्तीपुर के मोहम्मदा के कृष्णा (26), कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर ठूठी के जयराम कुमार गौतम (22), शिवहर के तरयानी क्षेत्र के रूपलाल (45), राजेश (21), नंदलाल राय (45), देवरिया के भेडवलिया निवासी दिनेश (26), कुशीनगर के दुधई कोकिल पटटी की राबिया (22), सरफराज (27), मुजफ्फरपुर के कन्हैया (22), कुशीनगर के तरयासुजान क्षेत्र के भगवानपुर की राबिया खातून (19), गोपालगंज के कुचायकोट जलालपुर के जयप्रकाश सिंह (35)।
विज्ञापन