फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Officers reach Amrutani Bagia, found in flames

अफसर पहुंचे अमरूतानी बगिया तो धधकती मिलीं भठ्ठियां

Mon, 09 Jul 2018 12:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 09 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
Officers reach Amrutani Bagia, found in flames
पुलिस ने भारी मात्रा में लहन बरामद किया।
गोरखपुर। अमरुतानी बाग में रविवार की दोपहर पहुंचे पुलिस अफसर कच्ची शराब की धधकती भट्ठियां देखकर दंग रह गए। पचास से भी ज्यादा भट्ठियों से शराब तैयार की जा रही थी। अफसर मातहतों पर भड़क गए। उसके बाद शुरू हुई कार्रवाई। पुलिस ने ताबड़तोड़ 57 भट्ठियां तोड़ीं। तीन सौ क्विंटल लहन नष्ट किया। वहीं 2500 लीटर शराब बरामद की। इस धंधे में लिप्त बीस व्यक्ति गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन


रविवार दोपहर अचानक एसएसपी शलभ माथुर, एसपी उत्तरी रोहित सिंह सजवाण, एसपी दक्षिणी ज्ञानप्रकाश चतुर्वेदी कई थानों के पुलिसकर्मियों के साथ राजघाट थानाक्षेत्र के अमरूतानी बाग पहुंचे। वहां कच्ची शराब तैयार करने के लिए काफी संख्या में भट्ठियां धधक रही थीं। वहां का नजारा देखकर एसएसपी मातहतों पर नाराज हुए। उसके बाद पुलिस ने भट्ठियों को तोड़ना शुरू किया।
विज्ञापन

शराब के धंधे पर सख्ती की खुली पोल

शासन से लेकर पुलिस अफसर तक शराब के अवैध धंधे को बंद कराने के लिए निर्देश देते रहते हैं। थानेदार से लेकर हल्कों के पुलिसकर्मी तक अपने अधिकारियों को यही जानकारी देते हैं कि जहां वे तैनात हैं, वहां धंधा बंद है। जबकि हकीकत में ऐसा होता नहीं। इसकी बानगी रविवार को अमरूतानी बाग में दिखी। कच्ची शराब के धंधे के लिए बदनाम इस जगह पर हुई कार्रवाई से स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता की पोल खुल गई। जिले के राजघाट, खोराबार, चिलुआताल, पिपराइच, चौरीचौरा, झंगहा, बेलीपार आदि थाना क्षेत्रों में भी कच्ची शराब के धंधे के लिए चर्चित कई अड्डे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed