फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सैन्य अफसर की ड्रेस पहना खिंचा दी फोटो, करा दी शादी

सैन्य अफसर की ड्रेस पहना खिंचा दी फोटो, करा दी शादी

Thu, 26 Apr 2018 01:05 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 26 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सैन्य अफसर की ड्रेस पहना खिंचा दी फोटो, करा दी शादी
आरोपी पुनीत। - फोटो : Amar Ujala
उनवल में स्टूडियो में ड्रेस पहनाकर खिंचाई गई फोटो के सहारे बेटे को सैन्य अफसर बताकर शादी रचाने वाले नित्यानंद मिश्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं, लड़की के पिता की तहरीर पर खजनी के बसडीहा गांव निवासी पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बच्चेलाल शर्मा ने अपनी बेटी की शादी 25 अप्रैल 2016 को महराजगंज के कोतवाली क्षेत्र के इंद्रानगर वार्ड निवासी नित्यानंद मिश्र के बेटे पुनीत के साथ की थी। उन्होंने शादी में क्षमता से अधिक रकम भी खर्च की थी। आरोप है कि शादी तय करते समय नित्यानंद ने खुद को फौज से रिटायर और बेटे को सेना में अधिकारी के पद पर तैनात बताया था। उन्होंने लड़की वालों को अफसर की ड्रेस में बेटे की फोटो भी दिखाई थी, जो स्टूडियो में खिंचाई गई थी।

विज्ञापन

 

 

उसके झांसे में आकर लड़की वाले शादी को तैयार हो गए, मगर जब लड़की ससुराल पहुंची तो उसे जालसाजी का पता चला। आरोप है कि लड़की ने जब इसका विरोध किया तो सास, ससुर और देवर उसकी पिटाई करने लगे। यही नहीं, मायके से और दहेज लाने का दबाव भी बनाया गया। किसी तरह ससुराल वालों से बचकर मायके पहुंची लड़की ने जब पिता को यह जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इसमें देवर शुभम पर 17 मई 2017 को छेड़खानी करने और विरोध पर मिट्टी का तेल डालकर मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed