फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्रोफेसर के बेटे ने साथियों के संग की थी प्रापर्टी डीलर की हत्या

प्रोफेसर के बेटे ने साथियों के संग की थी प्रापर्टी डीलर योगेश की हत्या

Sun, 12 Nov 2017 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 12 Nov 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
प्रोफेसर के बेटे ने साथियों के संग की थी प्रापर्टी डीलर की हत्या
वारदात का पर्दाफाश करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
खोराबार की न्यू शिवपुरी कॉलोनी निवासी प्रापर्टी डीलर योगेश दत्त पांडेय की हत्या 10 नवंबर को उनके प्रोफेसर मित्र के पुत्र राहुल राय ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। पूछताछ में पता चला है कि उधार के 16 लाख रुपये के तगादे के दौरान बार-बार के दुर्व्यवहार से आजिज आकर राहुल ने अपने स्कूल लिटिल स्टार एकेडमी में योगेश की हत्या कर दी और फिर शव ले जाकर कैंपियरंगज में फेंक दिया। पुलिस ने राहुल राय और उसके सहयोगी राहुल पांडेय को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में एसपी सिटी विनय सिंह ने मीडिया को बताया कि योगेश और राहुल के बीच अच्छी दोस्ती थी। राहुल को अपने स्कूल का निर्माण कार्य कराना था। इसके लिए उसने योगेश से आर्थिक मदद मांगी। योगेश ने खुद और अपने कुछ साथियों दस प्रतिशत ब्याज पर लेकर 16 लाख रुपये राहुल राय को दे दिए, लेकिन राहुल रकम का ब्याज भी नहीं चुका पा रहे थे। इधर, देनदारी बढ़कर 22 लाख रुपये हो गई। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। योगेश ने स्कूल स्टॉफ के सामने ही उसे गाली दे दी। इसके बाद राहुल राय ने बदला लेने की योजना बनाई।
विज्ञापन


उसने दस नवंबर को रुपये देने के लिए योगेश को बुलाया और फिर स्कूल कर्मचारी राहुल पांडेय और दोस्त राहुल यादव की मदद से गमछे से गला कसकर योगेश की हत्या कर दी। नाक से खून निकलने पर उसे साफ किया और फिर प्लास्टिक में लपेटकर कार से शव ले जाकर कैंपियरगंज में फेंक दिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार और योगेश की गायब बाइक बरामद कर ली है। हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान इंद्रानगर निवासी राहुल राय, देवरिया के खामपार, बखरी बाजार निवासी राहुल पांडेय और पीपीगंज के धर्मपुर निवासी राहुल यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से खुला राज
योगेश दत्त पांडेय के मोबाइल से हुई बातचीत के आधार पर पुलिस राहुल राय के स्कूल स्थित आफिस पहुंची। यहां सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया गया था, लेकिन मुख्य एंट्री गेट का कैमरा चालू था जिसमें योगेश के दाखिल होने का पता चल गया। इसके बाद ही पुलिस को यकीन हो गया। उसने जब राहुल राय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने सारी हकीकत बयां कर दी।

इनसेट
तीन दिन पहले राहुल ने बनाई थी योजना
पुलिस के अनुसार राहुल ने योगेश की हत्या की योजना तीन दिन पहले सात नवंबर को ही बना ली थी। वह स्कूल का कैमरा चार बजे ही बंद कर देता था। यह काम वह तीन दिन से कर रहा था, लेकिन मुख्य गेट का कैमरा बंद नहीं कर पाया था, जिसके सहारे पुलिस ने हत्याकांड का आसानी से खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed