फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कार और बाइक की भिड़ंत में तीन घायल

कार और बाइक की भिड़ंत में तीन घायल

Mon, 23 Oct 2017 09:27 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
कार और बाइक की भिड़ंत में तीन घायल
Accident
गोपालपुर। धुरियापार चीनी मिल के पॉवर हाउस के पास कार और बाइक टकरा गई। हादसे में कार सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


सोमवार को गोला इलाके के वैदौली गांव निवासी उमेश सिंह बाइक से पिता गोपाल सिंह को लेकर किसी काम से गोरखपुर जा रहे थे। अभी वह पॉवर हाउस के पास पहुंचे थे, तभी माल्हनपार की तरफ से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस पर बाइक लेकर पिता-पुत्र सड़क से दूर जा गिरे और कार सड़क के किनारे पलट गई। इसमें पिता-पुत्र के साथ कार चालक घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक व मालिक कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं पिता-पुत्र को उपचार के लिए उरुवा सीएचसी पर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर गोला पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस कार के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed