फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हाई प्रोफाइल बनने के चक्कर में फंसता गया पवन

हाई प्रोफाइल बनने के चक्कर में फंसता गया पवन

Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
हाई प्रोफाइल बनने के चक्कर में फंसता गया पवन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
हाई प्रोफाइल बनने के चक्कर में पवन सिंह अपराध की दुनिया में फंसता चला गया। कॉलेज की छोटी गुंडई के दौर से ही रुपयों के दम पर पुलिस में पैठ बनाकर वह आगे बढ़ा। फिर सूद के कारोबार से ठगी के मामले सामने आने लगे। पोस्टर लगाकर हाईलाइट होने के चक्कर में ही वह पुलिस अफसरों के नजरों में आ गया और कई पुराने मामले भी खुलने लगे। पवन पर छह आपराधिक मामले दर्ज है। पांच मुकदमों में चार्जशीट लग चुकी है। एक मामला अभी भी विचाराधीन है। एसएसपी रहे प्रदीप यादव की नजर पोस्टर के जरिए ही पड़ी थी और फिर इनकी फाइलें खुल गई। यह गोरखनाथ थाने का हिस्ट्रीशीटर भी हो गया।
गिरफ्तारी के बाद पवन सिंह और उसके भाई से गोरखनाथ थाने से चिलुआताल थाने लेकर पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की थी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज भी पहुंचे थे। उसके आय के स्रोत, कारोबार, नेटवर्क की पूरी पड़ताल इसी के बाद से शुरू हो गई। खबर है कि मामले को मैनेज करने के लिए पवन ने पुराने अंदाज में 50 लाख रुपये की पेशकश भी कर दी थी लेकिन एसएसपी के ईमानदार तेवर की वजह से कोई भी इस मामले में बीच में नहीं पड़ा और पवन को पूरी कार्रवाई कर दी गई। रुपये हड़पने का मामला उजागर होने के बाद ही पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति की आशंका जताई थी। जिसके बाद आयकर विभाग ने खातों को सीज कर दिया है और जांच पड़ताल शुरू हो गई है। इस पूरे प्रकरण में पवन का फंसना तय है।
विज्ञापन

.........
आजमगढ़ तक पोस्टर लगाकर फंसा था पवन
पवन सिंह ने खुद का नाम फैलाने के लिए शहर से लेकर आजमगढ़ तक अपने पोस्टर लगा दिए थे। इसी बीच शाहपुर में डबल मर्डर केस में उसका नाम सामने आ गया और पवन पर एसएसपी ने शिकंजा कस लिया था। लेकिन बाद के समय में आए अफसरों और पुलिस से उसने मैनेज भी खूब किया और कई मामलों में राहत भी पा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
होटल में गुंडई में भी पकड़ा गया था पवन
रेलवे स्टेशन स्थित एक होटल में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में भी पवन सिंह को पकड़ा गया था तब पुलिस ने उसे जेल जरूर भेजा था लेकिन मामले में पैरवी की वजह से धाराएं कम कर दी गई थी। पुलिस की सेटिंग के वजह से ही पवन का हौसला बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed