फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   झांसा देकर जेवरात उड़ाया

झांसा देकर जेवरात उड़ाया

Tue, 25 Jul 2017 08:42 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
झांसा देकर जेवरात उड़ाया

विज्ञापन
जंगल कौड़िया। पीपीगंज के लोहिया नगर में महिलाओं को झांसा देकर ठग जेवरात उड़ा ले गए। मंगलवार को कुसुम पत्नी बृजलाल घर के बाहर गांव की कुछ महिलाओं के साथ बात कर रही थीं। इसी दौरान दो युवक उनके पास पहुंचे और बताया कि वह बर्तन साफ करते हैं। महिलाओं ने पहले उन्हें बर्तन साफ करने को दिए। उसकी सफाई के बाद महिलाओं ने पायल और अन्य जेवरात भी साफ करने को दिए। उसी की साफ के बहाने दोनों युवक गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरी तरफ, पीपीगंज कस्बे में कबाड़ का कारोबार करने वाले दुकानदार को ठगने का प्रयास किया गया। सुबह अशोक कुमार दुकान में पूजा कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक पहुंचे और बताया कि उनके पास एक किलो तीन सौ ग्राम की सोने की चेन है। कम दाम में गहने दे देंगे। मोल भाव करते हुए दुकानदार ने सामान अपने पास रख लिया। संदेह होने पर बगल के दुकानदार बनकटवा निवासी बबलू सिंह को बुला लिया। इसी बीच खुद को फंसता देख दोनों युवक अपना सामान छोड़कर भाग निकले। दुकानदार सामान लेकर थाने पहुंचा तो जांच में पता चला कि सामान पीतल के हैं। पुलिस ने सामान कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed