{"_id":"59775b3d4f1c1be1038b45e7","slug":"131500994365-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से रेप के बाद हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी से रेप के बाद हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार
Updated Tue, 25 Jul 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
rape demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोला बाजार।
बेटी के साथ रेप के बाद गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गोला पुलिस ने आरोपी पिता को सोमवार की रात गोपालपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गोला इलाके के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना छह जुलाई की है। एक महिला ने अपने पति पर बेटी से रेप करने के बाद उसकी हत्या का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि अपनी करतूत छिपाने के लिए पति ने बेटी का शव सरयू नदी में फेंक दिया। पुलिस पर केस दर्ज करने में आनाकानी का आरोप लगाते हुए महिला एसएसपी से मिली। बाद में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोपालपुर तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बेटी के साथ रेप से इनकार किया, उसका कहना था कि बेटी ने आत्महत्या की थी, बाद में उसने शव को नदी में फेंक दिया था। इस मामले में पत्नी उसे फंसाना चाहती है।