फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   150 एकड़ भूमि आवंटन की होगी एसआईटी जांच

150 एकड़ भूमि आवंटन की होगी एसआईटी जांच

Tue, 08 Jan 2019 02:26 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Tue, 08 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
150 एकड़ भूमि आवंटन की होगी एसआईटी जांच
land slide
गोरखपुर। रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र स्थित 150 एकड़ जमीन उद्यमी और बिल्डर को आवंटित करने के मामले में गोरखपुर विकास प्राधिकरण(जीडीए) के सचिव राम सिंह गौतम ने एसआईटी जांच की सिफारिश की है। इसके लिए शासन को पत्र भी लिखा है। जांच हुई तो प्राधिकरण में तैनात कई पूर्व अफसर-कर्मचारी कार्रवाई की जद में आएंगे। जीडीए का कहना है कि इस मामले में प्राधिकरण और सरकार को करीब 400 करोड़ रुपये ब्याज का नुकसान हुआ है। वर्तमान में भूमि की बाजार कीमत 750 करोड़ है।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने वर्ष 1997 में 150 एकड़ भूमि शहर के उद्यमी ओम प्रकाश जालान और बिल्डर अनिल त्रिपाठी को नीलाम की थी। ओम प्रकाश जालान ने 8.31 करोड़ रुपए और अनिल त्रिपाठी ने करीब पांच करोड़ रुपये जमा किए थे। बाद में मामला हाईकोर्ट, फिर सुप्रीम कोर्ट गया लेकिन हर जगह जीडीए को हार मिली। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्राधिकरण को उद्यमी, कारोबारी के पक्ष में रजिस्ट्री करने के आदेश दिए हैं। इससे पहले ही जीडीए ने एसआईटी जांच की सिफारिश कर दी है। प्राधिकार के वर्तमान अफसरों का कहना है कि भूमि की नीलामी में नियमों का अनुपालन नहीं किया गया। इस वजह से प्राधिकरण और यूपी सरकार को बड़ा नुकसान हुआ है। मामले की जांच और दोषी अफसर, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। यही वजह है कि जीडीए सचिव राम सिंह गौतम ने अफ सरों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच के लिए प्रमुख सचिव आवास को पत्र लिखकर एसआईटी जांच कराने की सिफारिश की है।
विज्ञापन



ओम प्रकाश जालान और अनिल त्रिपाठी को जमीन रजिस्ट्री करने की तैयारी चल रही है। पूर्व के अफ सरों और कर्मचारियों के चलते जीडीए को करीब 400 करोड़ रुपये ब्याज का भी नुकसान हुआ है। इसके लिए दोषी अफसरों, कर्मचारियों की भूमिका जांचने के लिए एसआईटी जांच की मांग की गई है। -
विज्ञापन
विज्ञापन

राम सिंह गौतम, सचिव, जीडीए

एसआईटी जांच का विरोध नहीं है लेकिन यह मामले को और लटकाने की साजिश हो सकती है। हम यह भी चाहते हैं कि जांच हो और मामले को 21 साल से लटकाकर रखने वाले अफसर, कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

ओम प्रकाश जालान, प्रबंध निदेशक जालान कॉन कास्ट

जीडीए ने बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। 1997 से अब तक करोड़ों रुपये खर्च किए गए लेकिन हमारे पक्ष में रजिस्ट्री नहीं हुई। लंबे समय से मामले को लटकाने वाले अफसर, कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। यह सब जांच से सामने आ जाएगा।
अनिल त्रिपाठी, प्रबंध निदेशक भव्या कालोनाइजर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed