फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सोलर लाइट लगाने में हुई अनियमितता, पंचायत सचिवों से होगी वसूली

सोलर लाइट लगाने में हुई अनियमितता, पंचायत सचिवों से होगी वसूली

Fri, 30 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
सोलर लाइट लगाने में हुई अनियमितता, पंचायत सचिवों से होगी वसूली
सोलर लाइट
गोरखपुर। तय मानक, शर्तों को नजरअंदाज कर गांवों को सोलर लाइट से रोशन करना पंचायत सचिवों को महंगा पड़ेगा। उनसे लाइट पर खर्च हुई अतिरिक्त धनराशि की वसूली की जाएगी। संबंधित सचिवों पर 500 रुपये से एक हजार तक की देनदारी तय होने की उम्मीद है। गांवों में सोलर लाइट लगाने में हुई अनियमितता को गंभीरता से लिया गया है। नेडा की तुलना में सोलर लाइट खरीदने में जो भी अतिरिक्त धन खर्च हुआ है, उसकी वसूसी सचिवों से कराई जाएगी।
विज्ञापन


गोरखपुर-बस्ती मंडल की सैकड़ों ग्राम पंचायतों में वर्ष 2015-16, 2016-17 व 2017-18 में सोलर लाइट लगवाई गई थी। इनकी खरीद और उन्हें लगवाने में पंचायती राज निदेशक से वित्तीय अनियमितता की शिकायत की गई थी। आरोप था कि सोलर लाइट लगाने के लिए यूपी नेडा अधिकृत है, मगर कई ग्राम पंचायतों ने बाहर से लाइटें खरीदकर ग्राम पंचायतों में लगवा दीं। यही नहीं, कई गांवों में लाइटें कुछ ही दिन बाद खराब हो गईं। इस मामले की जांच डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर को सौंपी गई थी। प्रारंभिक जांच में ही लाइट लगाने में गड़बड़ी उजागर होने लगी। जनपद के महज 92 गांवों में लगवाई गई 1150 सोलर लाइट में ही तकरीबन 11 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता सामने आई है।
विज्ञापन


सोलर लाइट लगवाने में जहां कहीं भी अनियमितता की गई है, वहां कार्रवाई होगी। वित्तीय अनियमितता की पुष्टि होने पर सचिवों से रिकवरी भी कराई जाएगी।
- अनुज सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed