फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   राजस्थान के युवक की शाहपुर में हत्या

राजस्थान के युवक की शाहपुर में हत्या

Sat, 18 Aug 2018 01:38 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 18 Aug 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान के युवक की शाहपुर में हत्या
डेमो - फोटो : डेमो
पादरीबाजार (गोरखपुर)। शाहपुर के आवास विकास कॉलोनी स्थित मकान में राजस्थान के बजरंगी सिंह (32) की हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट के निशान थे। शुक्रवार की सुबह शव पाए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में पता चला कि उनका एक कर्मचारी रात से ही फरार है। दो अन्य कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। राजस्थान के झालाबार के शांगरिया निवासी मनोहर सिंह के पुत्र बजरंगी सिंह तीन साल पहले गोरखपुर आए थे। यहां पर उनकी निजी मार्केटिंग कंपनी थी।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी में व्यापारी दीप कुमार गुप्ता के मकान में तीन कमरा लेकर रहते थे। कंपनी में एक युवती के अलावा दो युवक भी कर्मचारी थे। तीन मंजिलें मकान में कई किराएदार हैं। शुक्रवार की सुबह साथी कर्मचारियों ने खून से लथपथ बजरंगी का शव देखा। शोर मचाने ही अन्य किराएदार भी एकत्र हो गए और फिर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर जांच की है। फरार कर्मचारी के बारे में जानकारी जुटाकर पुलिस उसकी तलाश में लगी है। शाहपुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed