{"_id":"5b75bc3f42c7926e235ae848","slug":"121534442559-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी देखने गए युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबड्डी देखने गए युवक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
गोरखपुर। गुलरिहा के झुगिया बाजार में बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता देखने गए परशुराम भारती (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही विशाल भारती नाम के युवक पर है। एक साल पहले परशुराम का भाई विशाल की बहन के साथ शादी कर ली थी।
उसके बाद विशाल की छोटी बहन से परशुराम की बुआ के लड़के ने शादी कर ली। आरोप है कि इसी वजह से बदला लेने के लिए आरोपी ने हत्या कर दी। मारे गए युवक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
झुगिया गांव के बाहर नागपंचमी के मौके पर कबड्डी का आयोजन किया गया था। गांव के ही युवक दो टीम बनाकर मैच खेल रहे थे। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। रामकुवंर भारती का बेटा परशुराम भी मैच देखने गया था। चश्मदीदों के मुताबिक भीड़ में आगे खड़ा होकर परशुराम मैच देख रहा था। उसी दौरान विशाल भीड़ में जगह बनाते हुए उसके पास पहुंचा और परशुराम की गर्दन पर तमंचा सटाकर गोली मार दी।
विज्ञापन
पहले तो लोगों को लगा कि किसी ने पटाखा फोड़ा, लेकिन गोली लगने से परशुराम जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। तब लोगों को घटना के बारे में जानकारी हुई। तब तक आरोपी असलहा लहराते हुए भीड़ से निकलकर पैदल ही फत्तेपुर गांव की तरफ भाग गया। घायल को मेडिकल कॉलेज लेकर लोग पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक विशाल की बहन के साथ एक साल पहले परशुराम के बड़े भाई ने मंदिर में शादी कर ली थी। कुछ दिन पहले दंपती गांव में ही रहने लगे। युवती का मायका भी पड़ोस में है। मायके के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी और गांव से बाहर रहने के लिए कहा था। इसे दंपती ने गंभीरता से नहीं लिया।