फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दोहरे हत्याकांड के आरोपी को शरण देने में बहनोई गिरफ्तार

दोहरे हत्याकांड के आरोपी को शरण देने में बहनोई गिरफ्तार

Tue, 17 Jul 2018 01:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 17 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के आरोपी को शरण देने में बहनोई गिरफ्तार
क्राइम - फोटो : demo

विज्ञापन
गोरखपुर। झंगहा के सुबहा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी राघवेंद्र को शरण देने में उसके बहनोई को पुलिस ने गोबरौड़ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। राघवेंद्र हत्या के बाद से ही फरार है। पुलिस ने उसपर एक लाख का इनाम घोषित किया है।


11 अप्रैल 2018 को झंगहा के सुगहा गांव में कचहरी से मुकदमे की पैरवी कर जा रहे रिटायर्ड दरोगा जयहिंद और उनके बेटे नागेंद्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जयहिंद के दूसरे बेटे की तहरीर पर सुगहा निवासी राघवेंद्र, बसंत लाल यादव, रामदरश, रामलखन, रामसजन, सुदर्शन, शर्मा यादव, संतोष और रमाकांत सहित नौ लोगों पर केस दर्ज किया था। अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन राघवेंद्र फरार है। इस बीच पुलिस ने राघवेंद्र को शरण देने वाले उसके बहनोई गगहा के कहला निवासी उग्रसेन यादव को गोबरौड़ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


राघवेंद्र ने इसके पहले जनवरी 2016 में जमीन के विवाद में ही जयहिंद के भाई जय गोविंद और कौशल की भी गोली मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed