{"_id":"5b3d1ccc4f1c1bc3248b480b","slug":"121530731724-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की पिटाई कर बोलेरो से फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की पिटाई कर बोलेरो से फेंका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
मझगांवा। बोलेरो सवार लोग एक महिला की पिटाई कर सड़क पर फेंक फरार हो गए। वारदात बुधवार की रात गगहा थानाक्षेत्र के करवल माता मंदिर के पास हुई। महिला ने पति, देवर और सास को नामजद करते हुए तहरीर दी है। घटना की जानकारी पाकर महिला के मायके के लोग भी थाने पर पहुंच गए थे।
बुधवार की रात लगभग 9.30 बजे गगहा थाने से करीब 50 मीटर दूर करवल माता मंदिर के पास कुछ लोग बोलेरो से एक महिला को सड़क पर फेंककर भाग गए। महिला को सड़क पर पड़ा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो महिला की पहचान बांसगांव के अतरौला निवासी ममता के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनके पति हेमंत, देवर जितेंद्र और सास ने उनकी पिटाई करके जबरन बोलेरो में बैठा लिया। आरोप है कि उन लोगों ने बोलेरो में गला भी दबाया। महिला के मुताबिक बोलेरो ड्राइवर बहादुर यादव चला रहा था। शोर मचाने पर उन लोगों ने सड़क पर चलती गाड़ी से फेंक दिया। महिला का मायका भीटी गांव में है।