{"_id":"5afc8c5e4f1c1b5b798b4870","slug":"121526500446-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगहा थाने में बवाल मचाने वाले 27 को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गगहा थाने में बवाल मचाने वाले 27 को जेल भेजा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 17 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगहा (गोरखपुर)। गगहा थाने पर पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, हत्या की कोशिश, लोक सेवक के काम में बांधा डालने, आर्थिक नुकसान, मानव जीवन को खतरे में डालने, जीवन समाप्त करने की कोशिश, 7सीएलए और लोक संपत्ति निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात है। एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा और सीओ बांसगांव तारकेश्वर पांडेय इलाके में कैंप कर रहे हैं।
मंगलवार को गगहा के अस्थौला गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पथराव और तोड़फोड़ कर दी थी। बचाव में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें तीन लोगों को गोली लगी। ग्रामीणों के उत्पात की वजह से पुलिस को भागकर जान बचानी पड़ी थी। बवाल के बाद एडीजी दावा शेरपा, आईजी नीलाब्जा चौधरी समेत तमाम आला अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए थे। मंगलवार की देर रात थानेदार सुनील कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 27 नामजद और 250 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया।