फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कैंपियरगंज में बस पलटी, दो की मौत और 22 घायल

कैंपियरगंज में बस पलटी, दो की मौत और 22 घायल

Wed, 25 Apr 2018 01:24 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 25 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
कैंपियरगंज में बस पलटी, दो की मौत और 22 घायल
हादसे के बाद पलटी बस। - फोटो : Amar Ujala
सिद्धार्थनगर से गोरखपुर आ रही प्राइवेट बस कैंपियरगंज के महावनखोर के नावापार गांव के पास ट्रक से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में सिद्धार्थनगर के दीपक जायसवाल (23) और गोरखनाथ के स्कंद त्रिपाठी (22) की मौत हो गई, जबकि एक सिपाही सहित 22 और यात्री घायल हो गए। इनमें सात की हालत गंभीर है। कुछ घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। ज्यादातर घायल प्राइवेट अस्पताल चले गए।
विज्ञापन


प्राइवेट बस मंगलवार की देर शाम बस सिद्धार्थनगर से रवाना हुई। उसमें 24 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार बस जैसे ही महावनखोर से आगे नावापार गांव के पास पहुंची, वैसे ही गोरखपुर से सिद्धार्थनगर की तरफ जा रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे की सूचना कैंपियरगंज पुलिस को दी गई। क्षेत्रीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को निकाला, फिर एंबुलेंस और अन्य वाहनों से सभी को जिला अस्पताल और आसपास के प्राइवेट अस्पतालों में भेजा गया।

विज्ञापन

 

 

गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल पहुंचे सिद्धार्थनगर के बगुवा गांव निवासी दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल गोरखनाथ क्षेत्र 10 नंबर बोरिंग निवासी स्कंद त्रिपाठी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। हादसे में घायल दूसरे दीपक पुत्र राम प्रताप का उपचार किया गया, फिर परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल चले गए। कुछ घायलों को मामूली चोटें लगी थीं, जिन्होंने अलग-अलग अस्पतालों में प्राथमिक उपचार कराया। घटना के बाद से बस चालक और परिचालक का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन


भतीजी को परीक्षा दिलाने जा रहा था दीपक
हादसे में मृत दीपक जायसवाल भतीजी को पेपर दिलवाने वाराणसी जा रहा था। उसके साथ भतीजी श्रेया और बुआ संजू भी थीं। इस हादसे में संजू, श्रेया को भी चोटें आईं हैं। इन सबका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। दीपक की मौत से परिवारीजन सदमे में हैं।

एक बार फिर डग्गामार बस ने ली जान
तमाम अभियान और जांच-पड़ताल के दावों के बाद भी जिले में डग्गामार वाहनों का संचालन नहीं रुक पा रहा है। एक बार फिर डग्गामार वाहन हादसे का शिकार हुआ और दो लोगों की मौत हो गई। 22 यात्री घायल हैं। करीब दो साल पहले झंगहा इलाके में भी डग्गामार बस पलटी थी। तब चार लोगों की मौत हुई थी। उस समय आरटीओ की जांच में आया था कि चालक प्रशिक्षित नहीं था, जिस वजह से हादसा हुआ।


ये भी हुए घायल
बृजमनगंज के बसंत श्रीवास्तव, जाहिदा, फरेंदा के पवन मिश्रा और रिंकू (25), चकिया पीपीगंज के पशुपति, मदनपुर सिद्धार्थनगर के वीरेंद्र तिवारी, खुशबू, रेनू, प्रशांत और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कैंपियरगंज के बरगदही निवासी त्रियुगी नारायण (52), परसा उसका बाजार सिद्धार्थनगर की मीना (40), सिद्धार्थनगर के लोटन कोतवाली थाने में तैनात सिपाही रूप नारायण (52)।

कोट :
बस का नंबर मौजूद है। आरटीओ से मालिक के नाम की जानकारी ली जाएगी, फिर आगे कार्रवाई होगी। यह भी देखा जाएगा कि चालक, परिचालक प्रशिक्षित थे या नहीं।
- शलभ माथुर, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed