{"_id":"59d3e7d64f1c1b79548b5802","slug":"121507059670-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानूनगो मर्डर केस में एक महिला भी हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानूनगो मर्डर केस में एक महिला भी हिरासत में
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। बांसगांव तहसील के कानूनगो नरसिंह कृष्ण त्रिपाठी मर्डर केस में पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस को आशंका है कि कानूनगो की हत्या में एक से अधिक लोग शामिल हैं। पुलिस ने अब महिला से पूछताछ के आधार पर तफ्तीश आगे बढ़ा दी है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
कानूनगो नरसिंह की शनिवार को हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। इसके बाद शुरू हुई जांच में अवैध संबंध की बात भी सामने आई थी। इसी आधार पर पुलिस ने कानूनगो की पूर्व तैनाती वाली जगह की एक महिला को हिरासत में लिया है। हत्या और फिर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश से पुलिस को शक है कि हत्या में एक से अधिक लोग शामिल हैं। पुलिस एक शख्स को पहले ही हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। जांच में जुटी पुलिस एक-एक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। हत्याकांड के सारे सबूत जुटाने के बाद ही पुलिस घटना के पर्दाफाश के मूड में है। पुलिस ने अलग-अलग कई करीबियों से भी कानूनगो के बारे में जानकारियां जुटाई हैं।