फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   घूस लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

घूस लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

Fri, 01 Sep 2017 02:08 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
घूस लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
बांसगांव (गोरखपुर)।
विजलेंस टीम ने बांसगांव तहसील में तैनात लेखपाल प्रवीण कुमार गौतम को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल को थाने में सुपुर्द करने के साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बांसगांव तहसील के सहदोडाड़ निवासी अमित चंद ने एसपी विजलेंस कुश सौरभ से घूस मांगे जाने की शिकायत की थी। अमित के मुताबिक उनके पिता की मौत के बाद लेखपाल ने वरासत किए जाने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। एसपी के आदेश पर इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की। अमित ने लेखपाल को कौड़ीराम के सर्वोदय कॉलेज के पास रकम देने को बुलाया। वहां पर टीम पहले ही पहुंच चुकी थी। जैसे ही अमित ने रकम लेखपाल को दी विजलेंस इंस्पेक्टर ने रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार लेखपाल के खिलाफ पहले भी रिश्वत लेने की कई शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed