{"_id":"597b39364f1c1b445f8b47a3","slug":"121501247798-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी को झांसा देकर युवती से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी को झांसा देकर युवती से रेप
Updated Fri, 28 Jul 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : google
विज्ञापन
सिकरीगंज। इलाके की एक युवती ने गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सिकरीगंज इलाके की एक युवती 15 जुलाई को गांव के युवक के साथ फरार हो गई थी। लड़की की मां ने युवक और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर युवती को खोज निकाला था। पूछताछ में लड़की ने बताया कि आरोपी अमरनाथ शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। शादी करने के लिए ही वह उसे लेकर घर से भागा था, लेकिन बाद में इंकार करने लगा। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया। तहरीर और बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमरनाथ के खिलाफ अगवा कर रेप करने का मुकदमा दर्ज किया। एसओ सिकरीगंज का कहना है कि युवती के बयान और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। युवती को घर ले जाने से पहले तो घर वालों ने इंकार कर दिया था, लेकिन पुलिस के समझाने से वह मान गए।