फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   घर में धावा बोलकर मारपीट, लूटपाट

घर में धावा बोलकर मारपीट, लूटपाट

Sun, 02 Jul 2017 08:49 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
घर में धावा बोलकर मारपीट, लूटपाट
घायल सर्वेश जख्म दिखाते हुए। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर।
चिलुआताल थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में रिटायर्ड रेल कर्मचारी गंगा प्रसाद पांडेय के घर धावा बोलकर बदमाशों ने मारपीट उनके बेटे को घायल कर दिया और सोने की चेन लूट ले गए। घटना की सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गंगा प्रसाद आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं। उनके घर के सामने पार्क है, जहां उनके घर का छोटा बच्चा खेलने गया था। इसी दौरान पड़ोस के गंगेश यादव और मुकेश यादव ने बच्चे को किसी बात पर मार दिया। घर आकर बच्चे ने इसकी जानकारी दी तो घरवाले उनके मनबढ़ों के घर पहुंचकर शिकायत की। इसी से नाराज होकर आरोपी कई लोगों के साथ गंगा प्रसाद के घर पर धावा बोल दिया। डंडे से हमलाकर उनके बेटे सर्वेश को घायल कर दिया। गंगा की पत्नी देवमती ने बताया कि मारपीट के दौरान मनबढ़ों ने घर में तोड़फोड़ भी की। उन्होंने इसकी सूचना बड़े बेटे दिनेश को दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल का मेडिकल करा रही है। देवमती ने तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed