फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शहीद जवान के घर कोहराम मचा-Gorakhpur City

शहीद जवान के घर कोहराम मचा

Sun, 25 Jun 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 25 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
शहीद जवान के घर कोहराम मचा-Gorakhpur City
साहब शुक्ला के शहीद होने के बाद घर में मचा कोहराम। - फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में सब इंस्पेक्टर साहब शुक्ला की शहादत की खबर से जिले के लोग स्तब्ध रह गए। बेलीपार थानांतर्गत साहब के मूल गांव रुदाइन उर्फ मझगांव से लेकर जंगल धूसड़ स्थित उनके स्थानीय निवास तक इस जानकारी से कोहराम मच गया। रात से देर रात तक देखते-देखते घर पर लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। नम आंखों से लोग देश रक्षा के साहब के जज्बे की चर्चा करते रहे। देर रात तक तमाम अफसरों ने भी शहीद के घर पहुंचकर घटना पर अफसोस जाहिर किया।
विज्ञापन


साहब शुक्ला की शहादत की खबर सुनते ही पत्नी अचेत होकर गिर पड़ीं। घर के बाकी सदस्यों की भी रुलाई फूट पड़ी। आसपास रहने वालों ने बताया कि साहब के चार बेटे हैं। बड़ा बेटा सौरभ शुक्ला दिल्ली और दूसरे नंबर का बेटा सम्राट शुक्ला (देवाशीष) मुंबई में जॉब करते हैं। मुंबई में जॉब करने वाले बेटे की शादी 21 मई को हुई थी। इस खुशी में साहब शुक्ला भी शरीक हुए। गाजे-बाजे के साथ घर में बहू लेकर आए थे। पंद्रह दिन पहले ही देश की हिफाजत की जिम्मेदारी निभाने जम्मू रवाना हुए थे।
विज्ञापन


उनकी शहादत की खबर मिली तो छोटे बेटे विभ्राट, अंबुज उर्फ अंकुर अपनी मां के साथ जंगल धूसड़ के मकान में ही थे। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। पिता के न रहने का पता चलते ही दोनों आपा खो बैठे। इस जानकारी पर दोनों बड़े बेटे सौरभ और सम्राट जम्मू रवाना हो गए। शहीद पिता के पार्थिव शरीर के साथ उनके रविवार को गोरखपुर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलगांव में होगा अंतिम संस्कार
शहीद साहब शुक्ला के पड़ोसी और परिवार के संपर्क में आए अफसरों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार मूल गांव रुदाइन उर्फ मझगांव में होगा। उनका पार्थिव शरीर रविवार शाम तक पहुंचने की उम्मीद है। आला अफसरों की मौजूदगी में राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी।

चंद दिनों में सिमटी शादी की खुशी
शहीद साहब शुक्ला के घर में 21 मई को बेटे की शादी की धूम थी। बहू के आगमन के साथ खुशियों का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि घर में उत्सवी माहौल से जन्मी खुशी की मियाद कुछ दिनों तक ही सिमट कर रह जाएगी। शनिवार रात जैसे ही साहब शुक्ला की शहादत की खबर मिली तो दहाड़ें मारती पत्नी बेहोश हो गईं और घर चीख-पुकार से गूंज उठा।


सीएम दफ्तर ने ली जानकारी, योगी ने हाल पूछा
आतंकी हमले में साहब शुक्ला की शहादत का पता चलने पर लखनऊ मुख्यमंत्री दफ्तर से जिले के आला अफसरों के पास फोन आने लगे। अफसरों को शहीद के घर जरूरी व्यवस्थाओं के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी देर रात शहीद के परिजनों से फोन पर बात की। एक व्यापारी नेता के फोन के माध्यम से हुई बातचीत में सीएम ने ढांढस बंधाने के साथ हर तरह के प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed