फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छात्र की हत्या की आरोपी चचेरी बहन गिरफ्तार

छात्र की हत्या की आरोपी चचेरी बहन गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2019 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 19 Apr 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
छात्र की हत्या की आरोपी चचेरी बहन गिरफ्तार
arrest - फोटो : अमर उजाला
झंगहा(गोरखपुर)। झंगहा पुलिस ने राजधानी निवासी छात्र संतोष यादव की हत्यारोपी चचेरी बहन अनीता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार की सुबह उसके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


झंगहा के राजधानी निवासी संतोष परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। 28 फरवरी को वह बीए की परीक्षा देने के लिए गांव आया था। होली के दिन उसका शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला था। उसके पिता पारसनाथ ने हत्या की आशंका जताते हुए हत्या का केस दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच कर चचेरी बहन अनीता और उसके पति विकास को हत्यारोपी बनाया। वे दोनों तभी से फरार चल रहे थे। पुलिस ने अनीता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जमीन की रंजिश में संतोष की गला दबाकर हत्या की गई थी। विवेक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

चौरीचौरा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गोरखपुर। चौरीचौरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी अवधपुर निवासी गामा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कैं पियरगंज पुलिस ने कि शोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी सोनौरा बुजुर्ग निवासी सुरेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। ये कई दिन से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed