{"_id":"5c2514c7bdec2256e27b8388","slug":"11545934023-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड पिता का, रुपये निकाल रहे जेई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड पिता का, रुपये निकाल रहे जेई
Fri, 28 Dec 2018 12:53 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कृषि विभाग में तैनात अवर अभियंता अनिल राय पर लिपिक के बेटे ने जालसाजी और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि लिपिक का एटीएम कार्ड अनिल ने अपने पास रखा और उसमें से रुपये निकाल लेते हैं। इस प्रकरण की जांच सीओ गोरखनाथ को सौंपी गई है।
खजनी के उनवल संग्रामपुर निवासी सभाजी प्रसाद चरगांवा स्थित उप निदेशक कृषि कार्यालय में लिपिक हैं। उनके बेटे पंकज ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने अवर अभियंता अनिल राय पर पिता का एटीएम कार्ड अपने पास रखने का आरोप लगाया है। पंकज का कहना है कि अवर अभियंता ने उनके पिता पर 3:29 लाख रुपये उधार लेने का आरोप लगाते हुए एटीएम कार्ड ले लिया है।
उनके बैंक एकाउंट में जालसाजी कर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा दिया है। खाते में वेतन आते ही मैसेज उनके मोबाइल पर आता है। अवर अभियंता 2014 अब तक उनके पिता के खाते से करीब 23 लाख रुपये निकाल चुके हैं। जून में इस मामले की शिकायत एसएसपी से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने अवर अभियंता अनिल राय और उनके दो अज्ञात साथियों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने, 66 आईटी और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।