फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जीएसटी चोरी में दस के खिलाफ मुकदमा

दस कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा

Wed, 12 Dec 2018 11:34 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 12 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी चोरी में दस के खिलाफ मुकदमा
GST, Tax
गोरखपुर। फर्जी फर्म खोलकर पांच करोड़ रुपये का कारोबार करने और जीएसटी चोरी के मामले में वाणिज्य कर विभाग ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जांच में पता चला कि फर्म का कारोबार तीन राज्यों में फैला था। मामले में फर्म से कारोबारी संबंध रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

16 जनवरी 2018 को काशी सप्लायर्स के नाम से वाणिज्य कर में फर्म पंजीकृत कराई गई। पंजीकरण के समय पता नगवा पोस्ट जैतपुर थाना सहजनवां दर्ज कराया गया। इसी बीच फर्म के पांच करोड़ का कारोबार करने के बावजूद कर नहीं जमा किए जाने की शिकायत विभाग में पहुंची। एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर अमित पाठक जांच के लिए फर्म के दर्ज कराए गए पते पर पहुंचे तो वहां 108 वर्ग फीट की दुकान मिली। फर्म ने सुपारी, बादाम आदि वस्तुओं के कारोबार के लिए पंजीकरण कराया था। लेकिन वहां इस तरह का कोई समान नहीं मिला। पूछताछ में मकान मालिक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि विजय गुप्ता को एक हजार रुपये महीने पर दुकान किराए पर दी थी। उन्होंने विजय गुप्ता की फोटो भी पहचान ली। इस मामले में असिस्टेंट कमिश्नर खंड तीन विनय कुमार पांडेय ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इन पर दर्ज हुआ केस

विजय गुप्ता, इस्लामिक नर्सरी रहमतनगर, गोरखपुर
रवि ट्रेडिंग कंपनी, नागपुर महाराष्ट्र
राम ट्रेडर्स, नागपुर महाराष्ट्र
एसएसके ट्रेडर्स, वाराणसी
इंडियन ट्रेडिंग कंपनी, सिरसी कर्नाटक
सरस्वती ट्रेडर्स, सिरसी कर्नाटक
आंजनेय अर्कानेट ट्रेडर्स, सिमोगा कर्नाटक
एसएचएस ट्रेडर्स, नागपुर महाराष्ट्र
एस इंटरप्राइजेज, उत्तरा कर्नाटक
विमल ट्रेडिंग, नागपुर कर्नाटक

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed