{"_id":"5bfaf0d4bdec2241417d1769","slug":"11543172308-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजते रहे वायरलेस सेट, फिर भी न टूटी पुलिस की नींद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बजते रहे वायरलेस सेट, फिर भी न टूटी पुलिस की नींद
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सीएम सिटी की पुलिस कितनी सक्रिय है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार की रात चार संदिग्ध युवकों ने पुलिस के रोकने पर एक नहीं बल्कि दो बार उनकी जीप में टक्कर मारी और फिर भाग निकले। पीआरपी (312) के जवान वायरलेस सेट पर संदेश प्रसारित करते रहे, मगर न तो उनकी घेरेबंदी की जा सकी और न ही वे पकड़ में आ सके।
शनिवार की रात करीब एक बजे पीआरवी में सवार पुलिसकर्मियों ने संदेह के आधार पर बिना नंबर का चार पहिया वाहन रोकने की कोशिश की, मगर रुकना तो दूर युवक पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारते हुए भागने लगे। वायरलेस से सूचना प्रसारित करने के साथ ही पुलिस वालों ने युवकों का पीछा भी किया, मगर तरंग क्रासिंग के पास खुद को घिरता देख दुस्साहसी युवकों ने पुलिस की गाड़ी को फिर टक्कर मारी और फिर ओवरब्रिज से निकल भागे।