{"_id":"5bf0653dbdec22695b77b0e3","slug":"11542481213-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से बालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो की टक्कर से बालक घायल
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो की चपेट में आने से बालक घायल
कोल्हुई। थाना क्षेत्र बड़गो चौराहे पर बोलेरो की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए परिजन अस्पताल ले गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ कर चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर चालक को भी इलाज के लिए अस्पताल ले गई।
लोगों ने बताया कि थाना क्षेत्र बड़गो चौराहे पर शनिवार को दोपहर में लोटन से कोल्हुई की तरफ जा रही बोलेरो अनियंत्रित हो जाने से रवि (6) निवासी बड़गो को टक्कर लग गई। इस हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए। घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और लोगों ने चालक की पिटाई करने के साथ ही वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पाते ही डॉयल 100 एवं थाने के दरोगा मोहम्मद इस्माइल खान मौके पर पहुंचे। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर पद्माकर राय ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया। इस मामले की जांच की जा रही है।