फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पैडलेगंज- बेलीपार में सड़क हादसे: युवक की मौत, दो गंभीर

पैडलेगंज- बेलीपार में सड़क हादसे: युवक की मौत, दो गंभीर

Sun, 11 Nov 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sun, 11 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
पैडलेगंज- बेलीपार में सड़क हादसे: युवक की मौत, दो गंभीर
गोरखपुर। जिले के दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


कैंट इलाके के पैडलेगंज के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बिछिया पीएसी कैंप निवासी सतीश चंद्र के के बेटे राजकुमार (20) की मौत हो गई। राजकुमार शुक्रवार की रात मोहल्ले में स्थापित लक्ष्मी प्रतिमा के विसर्जन में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। बेलीपार प्रतिनिधि के मुताबिक कटया चौराहे पर भौवापार निवासी दो युवक बस की चपेट में आने से घायल हो गए। सद्दाम (27) गांव के मंगरु (30) के साथ बाइक से शनिवार की सुबह बेलीपार चौराहे पर जा रहे थे। सद्दाम के बहन की 14 नवंबर को शादी तय है। बताया जा रहा है उसकी उसी का कार्ड बांटने को वह निकले थे। कटया चौराहे के पास बस की चपेट में आकर वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत 

चौरीचौरा। देवरिया रोड स्थित बरही मोड़ पर शनिवार शाम को कार की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। क्षेत्र के बाल खुर्द गांव निवासी विक्की भारती (30) भोपा बाजार निवासी अपने मित्र नीरज भारती (20) के साथ अपनी बाइक से जा रहे थे। बरही मोड़ के पास बाइक एक कार की चपेट में आ गई। विक्की की मौके पर ही मौत हो गई। नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी भेजा। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विक्की के पिता नगर पंचायत मुंडेरा बाजार में सफाईकर्मी हैं। पुलिस के अनुसार हादसे में जिस युवक की जान गई, वह हेलमेट नहीं लगाया था। वहीं दूसरी ओर एक अन्य सड़क हादसे में डुमरी खुर्द निवासी मोहन (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed