फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हत्या, डकैती में शामिल चार बदमाश गिरफ्तार

हत्या, डकैती में शामिल चार बदमाश गिरफ्तार

Mon, 23 Jul 2018 01:33 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 23 Jul 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
हत्या, डकैती में शामिल चार बदमाश गिरफ्तार
गोरखपुर। हत्या, डकैती में शामिल चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीन बदमाशों पर इनाम भी घोषित था और वे लंबे समय से फरार थे। एसएसपी शलभ माथुर ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को कामयाबी मिली है।
विज्ञापन

साधु का रूप धरा था हत्याभियुक्त, नौ साल बाद पकड़ा गया

गोरखपुर। नंदानगर में मोबाइल रिचार्ज करने की दुकान किए यशवंत सिंह की 28 सितंबर 2008 की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि रिचार्ज करने के विवाद में ही गोली मारी गई। इस मामले में कुशीनगर के अहिरौली बाजार निवासी बृजेश प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह और उसके भाई पर केस दर्ज हुआ था। भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पिंटू सिंह फरार था।
विज्ञापन


इस दौरान वह नेपाल और बिहार में साधु बनकर पुलिस को चकमा दे रहा था। एसएसपी ने बताया कि उसकी देवरिया में फिर गिरफ्तारी हुई, लेकिन सिपाहियों को नशीला पदार्थ खिलाकर वह फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। पिपराइच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पिंटू भागने की फिराक में है। पुलिस ने पिपराइच रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर घेराबंदी कर पिंटू को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तलाशी के दौरान तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी करने वाली टीम में पिपराइच के थानेदार सारनाथ सिंह, स्वॉट प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, दरोगा मृत्युंजय सिंह, धीरेंद्र राय, रविंद्र यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डकैती में शामिल 15 हजार का इनामी पकड़ा गया

गोरखपुर। लूट, इनामी बदमाशों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 15 हजार के इनामी मुकेश साहनी को खोराबार इलाके से पकड़ लिया। एसएसपी ने बताया कि चार अक्टूबर 2017 को मुकेश ने अपने साथियों के सिक्टौर फोरलेन से तीस पेटी शराब लदी ऑटो को लूट लिया था। इसके अलावा वह कांशीराम आवास के पास से हत्या की कोशिश के एक मामले में भी वांछित था।

उस पर डकैती का भी केस दर्ज था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा गया। मुकेश हरपुर बुदहट के अहिरौली टोला निवासी है। पूर्व में एसएसपी ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी करने वाली टीम में खोराबार इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह, दरोगा अजीत प्रताप सिंह, अशोक कुमार यादव, दीपक कुमार सिंह आदि शामिल थे।

एक गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

गोरखपुर। गोरखनाथ पुलिस ने शमीम अहमद को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की है। वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ने पर एसएसपी के आदेश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ अखिलेश कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की तिवारीपुर निवासी शमीम अहमद सूर्य विहार कॉलोनी से सुभाष चंद्र बोस चौराहे की ओर चोरी की बाइक लेकर जा रहा है।

पुलिस तत्काल सूचना पर वहां पहुंच गई और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हो गई। शमीम पर पांच हजार रुपये का इनाम भी था। उसकी गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानेदार अखिलेश के अलावा दरोगा रामकेश, नीरज कुमार यादव, सिपाही अजय नारायन सिंह, संजय चौधरी, चालक कमीक्षा प्रसाद शामिल थे।
 

मां की हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

गोरखपुर। सहजनवां इलाके के सोनबरसा गांव में भूमि बेचने के लिए हुए विवाद में मां सुराती देवी (55) की हत्या के आरोपी लोलई को पुलिस ने भीटी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। 15 जुलाई की रात सुराती देवी की हत्या करके आंख निकाल ली गई थी। आरोप बेटे और बहू समेत चार लोगों पर लगा था। पुलिस ने मृत महिला की बेटी अनीता की तहरीर पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में थी।


इसी बीच लोलई की पत्नी को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन अन्य आरोपी फरार थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भीटी चौराहे से लोलई को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह मां पर जमीन बेचकर रुपये की मांग कर रहा था। मां तैयार नहीं थीं। इसी से नाराज होकर पत्नी और बेटे के साथ मिलकर उसने हत्या कर दी थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह, सिपाही धीरेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed