फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सरयू में नहाने गए दो किशोर डूबे, मौत

सरयू में नहाने गए दो किशोर डूबे, मौत

Tue, 01 May 2018 01:55 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 01 May 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
सरयू में नहाने गए दो किशोर डूबे, मौत
डेमो - फोटो : डेमो
बड़हलगंज/ मधुपुर। सरयू नदी के दलुआ घाट पर सोमवार की सुबह नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनोें के शव को बरामद कर लिया। एक किशोर अपने ननिहाल शादी में शरीक होने आया था। दोनों की मौत से दलुआ गांव में मातम पसर गया। शादी वाले घर में सभी सदमे में हैं। वहीं पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा कराकर शव घरवालों को सौंप दिया, देर शाम दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

दलुआ निवासी ओमप्रकाश पासवान की 27 अप्रैल को शादी थी। मरवट गांव की रहने वाली ओम प्रकाश की बहन सरोज अपने बेटे विवेक (13 वर्ष) के साथ शादी में शामिल होने आई हुई थी। वैवाहिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद सोमवार को ओमप्रकाश के घर की महिलाएं दलुआ घाट पर अपने कुल देवता की पूजा कर कड़ाही चढ़ाने गई थीं। इस दौरान विवेक ननिहाल में रहने वाले मित्र सत्यम (14 वर्ष) पुत्र श्रीकृष्ण गौड़ के साथ नदी में नहाने चला गया। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुन कर मौके पर मौजूद चरवाहे नदी की ओर दौड़े लेकिन देखते ही देखते दोनों नदी में डूब गए। चरवाहों ने कड़ाही चढ़ा रही महिलाओं को इसकी सूचना दी। दोनों के घरवाले भी दलुआ घाट पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी के बीच गोताखोरों ने बच्चों को तलाशना शुरू किया। कामयाबी नहीं मिलने पर हजारा (कटीले तारों से युक्त जाल) के माध्यम से दोनों का शव करीब चार घंटे बाद नदी से बाहर निकाला। सीओ गोला प्रशांत सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख बसंत पासवान ने घरवालों को पोस्टमार्टम के लिए समझाने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस ने तहसीलदार प्रेमचंद मौर्य की मौजूदगी में शव का पंचनामा करा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दोनों कक्षा आठवीं के छात्र

बडहलगंज। दोनों किशोर कक्षा आठवीं के छात्र थे। विवेक के पिता शंभू पासवान विदेश में रहते हैं। विवेक तीन बहनों का इकलौता भाई है। तीनों बहनों तन्नू, तान्या व अनन्या का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं श्रीकष्ण गौड़ का पुत्र सत्यम भी झुमिला, नेवादा के एक विद्यालय में कक्षा आठवीं में पढ़ता था। श्रीकृष्ण के दो बेटों और एक बेटी में सत्यम बड़ा था। भाई शिवम और बहन संध्या का भी बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी वाले घर में पसरा मातम

बडहलगंज। दलुआ गांव के ओमप्रकाश के घर में लोग रविवार तक खुशियां मना रहे थे। लेकिन सोमवार को विवेक की मौत से मातम पसरा हुआ है। विवेक की मां बेसुध हैं और बहनें दहाड़े मारकर चिल्ला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed