फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मंगेतर संग आई युवती से गैंगरेप

मंगेतर संग आई युवती से गैंगरेप

Mon, 15 Jan 2018 11:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 15 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मंगेतर संग आई युवती से गैंगरेप
gangrape
मंगेतर के साथ तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन करने आई कुशीनगर की बीए की छात्रा के साथ रविवार की रात तीन युवकों ने गैंगरेप किया। मंगेतर की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मेडिकल परीक्षण में गैंगरेप की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


कुशीनगर के अहिरौली थानाक्षेत्र की रहने वाली बीए की छात्रा रविवार को मंगेतर के साथ तरकुलहा मंदिर दर्शन करने के लिए आई थी। मंदिर परिसर में दर्शन के बाद दोनों काफी देर तक बैठे रहे। इस बीच शाम हो गई। कोहरा अधिक था, इस कारण दोनों ने बाइक से घर जाना उचित नहीं समझा। चौरीचौरा पुलिस को दी गई तहरीर में मंगेतर ने आरोप लगाया है कि महदेवा गांव का राजन उनका परिचित था। शाम हो जाने पर उसने राजन को फोन किया।
विज्ञापन


राजन ने ही ईंट-भट्टे के पास स्थित अपने मकान में दोनों के रहने का इंतजाम कराया। इसी बीच देर रात राजन अपने दो दोस्तों रामदयाल उर्फ बीरू और बजरंगी के साथ वहां आ धमका। दरवाजा खुलवाने के बाद दोनों ने मंगेतर से बाहर जाने को कहा। इसका जब उसने विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद दरवाजा अंदर से बंद कर तीनों ने छात्रा से गैंगरेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगेतर ने किसी तरह मोबाइल फोन हासिल कर यूपी 100 को सूचना दी। रात में ही पुलिस महदेवा गांव पहुंची। वहां से मंगेतर और छात्रा को चौरीचौरा पुलिस थाने लाया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घटना की सूचना छात्रा के घर वालों को दे दी गई है? पुलिस को तहरीर देने वाले युवक ने बताया कि उसकी और छात्रा की शादी तय हो चुकी है। जल्द दोनों की शादी होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed