फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   थाने के पांच बदमाशों का तैयार होगा रिकॉर्ड

थाने के पांच बदमाशों का तैयार होगा रिकॉर्ड

Mon, 06 Nov 2017 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 06 Nov 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
थाने के पांच बदमाशों का तैयार होगा रिकॉर्ड
criminals
जोन के सभी थानों में पांच बड़े अपराधियों का रिकॉर्ड तैयार कर निगरानी की जाएगी। जोन के हर थानेदार को सूची बनाकर निगरानी करनी है। आईजी मोहित अग्रवाल ने इसके लिए एक प्रोफॉर्मा भी तैयार किया है। सभी जिले के एसपी को प्रोफार्मा भेजा गया है। थाने की एक कॉपी सीओ के पास भी होगी। हर महीने आईजी खुद समीक्षा बैठक कर कार्रवाई की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


हत्या, लूट, डकैती की घटनाओं में शामिल पुराने अपराधी पुलिस की नजर से बचने न पाए इसके लिए आईजी यह पहल की है। दस साल में हुई गंभीर वारदात में शामिल लोगों को सूची में शामिल करना है। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि हर थाने को यह सूची तैयार करनी है। सूची में वहीं बदमाश शामिल किए जाएंगे जो गंभीर अपराधों में शामिल हो। इससे हर जिले में कम से कम 100 बदमाश की सूची होगी, जिसकी निगरानी आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रोफॉर्मा में अपराधी का नाम, दस साल में उसकी गतिविधि, मोबाइल नंबर, दर्ज केस का विवरण, जमानतदार, उनके मोबाइल नंबर, वकील का नाम व नंबर, वर्तमान में उनकी गतिविधि और निवास स्थान, उनके परिवार के सदस्यों का पूरा विवरण दर्ज करना होगा। साथ में यह भी दर्शाना होगा कि पुलिस निगरानी के लिए कितनी बार बदमाशों के घर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed