फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कांग्रेस नेता राणा राहुल सिंह पर बलवा का केस

कांग्रेस नेता राणा राहुल सिंह पर बलवा का केस

Sat, 23 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राणा राहुल सिंह पर बलवा का केस

विज्ञापन
गोरखपुर। मानबेला किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग लेकर आंदोलन कर रहे कांग्रेस नेता राणा राहुल समेत दस लोगों पर कैंट पुलिस ने बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
छत्तीसगढ़ के सावरकर नगर निवासी राजेंद्र चंद्र की पत्नी कौशल्या का आरोप है कि रेलवे स्टेशन के पास कोल्ड स्टोरेज के बगल में उनकी जमीन है। जिस पर राणा राहुल, राज होटल के मालिक अमित सिंह, शिवनाथ आदि ने कब्जा कर लिया है। फोन से बात करने पर इन लोगों ने जमीन खाली करने पर कहा था, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं हटाया है। पांच सितंबर को उन्होंने अपने परिचित शंभू सिंह को जमीन करवाने के लिए भेजा तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से माने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कोट:
मैं मानबेला किसानों के लिए सत्याग्रह कर रहा हूं। आंदोलन खत्म कराने के लिए साजिश रची जा रही है। मेरे पास सीओ ऑफिस से फोन आया था और आंदोलन खत्म न करने पर फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी गई थी। मैं इससे डरने वाला नहीं हूं, भले ही मेरे ऊपर हत्या का केस दर्ज कर दिया जाए। किसानों के लिए लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राणा राहुल सिंह, कांग्रेस नेता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed