फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा व भाई को पीटा

छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा व भाई को पीटा

Mon, 11 Sep 2017 09:39 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा व भाई को पीटा

विज्ञापन
गोरखपुर।
गगहा थानाक्षेत्र के मझगांवा चौराहे पर कोचिंग से लौट रही छात्रा से शोहदों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे, तभी उसका भाई भी वहां पहुंच गया और बहन को बचाने की कोेशिश तो शोहदों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार दो आरोपियों की तलाश में दबिश डाल रही है।
मझगांवा प्रतिनिधि के मुताबिक गगहा इलाके की कक्षा दसवीं की छात्रा कोचिंग गई थी। वह शाम करीब छह बजे मझगांवा चौराहे के करीब पहुंची थी कि इब्राहिम उससे छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो वह उससे मारपीट करने लगा। शोर सुनकर बाजार में ही उसका भाई जो सामान खरीदने आया था, बहन की पिटाई देखकर मौके पर पहुंच गया और उसे बचाने की कोशिश करने लगा। इस पर इब्राहिम अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ उसकी भी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट देखकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी फरार हो गए। छात्रा ने बताया कि आरोपी चार दिन से छेड़खानी कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इब्राहिम, सोनू उर्फ सलीम, सब्बू और सलमान के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इनमें से पुलिस ने सोनू और सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


चौकीदार पुत्र पर छेड़खानी का केस
कैंपियरगंज। सोनोरा बुजुर्ग गांव के चौकीदार के बेटे लवकुश यादव के खिलाफ पुलिस ने छेड़खानी, जानमाल की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि एक किशोरी को अकेला पाकर उसने उससे छेड़खानी की और विरोध करने पर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैकेनिक ने की छेड़खानी, केस
कैंपियरगंज। दो अलग-अलग छेड़खानी के मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कैंपियरगंज के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया है कि उसके घर बिजली उपकरण ठीक करने आए युवक ने उसे अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। वहीं इसी इलाके की एक अन्य महिला ने भी छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed