{"_id":"5988d2754f1c1bcc5b8b47cd","slug":"11502138997-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राड से पीटकर बाप की हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राड से पीटकर बाप की हत्या की
Updated Tue, 08 Aug 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोराबार।
सिंघड़िया के खोट्ठा टोला में जमीन के विवाद में बेटे ने बाप की राड से पीटकर हत्या कर दी। मृतक रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी थे। हत्या के बाद बेटा फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है।
घटना सोमवार की शाम की है। खोट्ठा टोला के रेलकर्मी रामदुलारे (72) के पांच बेटे हैं। बड़े बेटे राजेंद्र से जमीन को लेकर एक महीने से उनकी तकरार चल रही थी। राजेंद्र बिजली मिस्त्री है और नशे का आदी बताया जाता है। घरवालों के मुताबिक कई दिनों से वह रात में हंगामा करता था। शनिवार को रामदुलारे और राजेंद्र दोनों की पत्नी राखी बांधने मायके गई थी। शाम को करीब छह बजे राजेंद्र ने पिता से सड़क के किनारे डेढ़ डिस्मिल जमीन बेचने का दबाव बनाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। राजेंद्र ने राड से पिता के सिर पर कई वारकर जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सीओ कैंट भी पहुंच गए। घटना के बाद से ही राजेंद्र फरार हो गया। घरवालों की तहरीर पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। देर रात आरोपी के ससुराल में भी पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।