फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ईंट से पिता का सिर कूंचकर ले ली जान

ईंट से पिता का सिर कूंचकर ले ली जान

Fri, 23 Mar 2018 08:03 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 23 Mar 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
ईंट से पिता का सिर कूंचकर ले ली जान
Murder
पिपराइच के जंगल सुभान अली के विकास भारती चौराहे के पास बृहस्पतिवार की रात राधेश्याम गोंड (50) का सिर बेटे ने ईंट से कूंच दिया। शोर सुनकर मां वहां पहुंची, लेकिन तब तक पिता के सिर पर बेटा कई बार वार कर चुका था। राधेश्याम की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के दामाद की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।
विज्ञापन


राधेश्याम गोंड विकास भारती चौराहे पर भोजनालय चलाते थे। दुकान पर पत्नी, बेटी तथा बेटा भी रहता था। बताया जाता है कि बेटा संदीप गौड़ की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसका मानसिक रोग विशेषज्ञ के यहां इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात दुकान बंद होने के बाद पूरा परिवार दुकान के पीछे बने आवास में सो रहा था। रात लगभग दस बजे संदीप ईंट लेकर पिता के पास पहुंचा। उसने ताबड़तोड़ पिता के सिर पर ईंट से प्रहार किया। राधेश्याम की मौत हो गई। बेटी नीलम ने पुलिस और पति को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शहर के बक्शीपुर निवासी दामाद संजय गोड़ की तहरीर पर आरोपी संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में संदीप तरह-तरह की बातें कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed