फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   इलेिक्ट्रिशियन के निजी संबंधों को टटोल रही पुलिस

इलेक्ट्रिशियन के निजी संबंधों को टटोल रही पुलिस

Sat, 06 Jan 2018 08:05 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 06 Jan 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
इलेिक्ट्रिशियन के निजी संबंधों को टटोल रही पुलिस
हत्या के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की थी। - फोटो : Amar Ujala/File Photo
खोराबार के रामनगर करजहां में इलेक्ट्रिशियन की हत्या कर फेंके गए शव की गुत्थी सुलझाने में पुलिस ने तहकीकात तेज कर दी है। श्याम बिहारी की हत्या की जांच में जुटी पुलिस उसके निजी संबंधों के बारे में पता लगा रही है। घर से अलग रहना और मोबाइल फोन पर अंतिम कॉल महिला का होने से पुलिस का शक और गहरा गया है। फिलहाल पुलिस खुलकर कुछ नहीं बोल रही है, मगर जल्द पर्दाफाश का दावा कर रही।
विज्ञापन


श्याम बिहारी की गला रेतकर हत्या की गई थी। साथ ही शव मिलने वाले वक्त और घर से निकलने के बीच 24 घंटे का अंतर भी था। बीच का वक्त उसका कहां गुजरा है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस उसके घरवालों, करीबियों से भी शनिवार को बात कर सुराग जुटाने की कोशिश की है। प्राथमिक जांच में जमीन को लेकर विवाद का भी मामला सामने आया था, मगर जिस तरह से हत्या की गई है, उससे के पीछे मामूली विवाद को पुलिस वजह नहीं मान रही।
विज्ञापन


यह हुआ था
रामनगर करजहां निवासी श्याम बिहारी की हत्या कर फेंका गया शव शुक्रवार की सुबह खेत से मिला था। गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी और पास में ही जूता भी मिला था। जूता अलग पड़े होने और मौके पर संघर्ष के निशान पाए जाने पर पुलिस को इस वारदात एक से अधिक लोगों के शामिल होने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed