{"_id":"59ff16ae4f1c1bd8538bb10f","slug":"111509889710-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में डूबने से युवक की मौत, राप्ती में बालक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरे में डूबने से युवक की मौत, राप्ती में बालक लापता
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 05 Nov 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलीपार के चारपानी नगवा गांव के पोखरे में डूबने से रविवार को एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, राप्ती में नहाने गया बालक लापता हो गया। उसकी खोजबीन में एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है।
चारपानी नगवा गांव निवासी त्रिभुवन बेलदार (33) मजदूरी करते थे। रविवार दोपहर वह गांव के बाहर ईंट भट्ठे की तरफ गए थे। लौटते समय पोखरे में कुछ बच्चों को नहाने देख वह भी नहाने पहुंच गए। अचानक वह गहरे पानी में डूब गए। बच्चों ने शोर मचाया तो लोग तत्काल पहुंचे और उनकी खोजबीन में जुट गए। पुलिस भी सूचना मिलने पर पोखरे पर पहुंच गई और मशक्कत के बाद त्रिभुवन का शव पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चार बच्चे हैं।
वहीं एक अन्य घटना में नौसड़ निवासी सनी (14) पुत्र वीरेंद्र गोस्वामी कार्तिक पूर्णिमा के दिन राप्ती नदी में नहाने गया था। अचानक वह गहरे पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने खोजबीन की, मगर वह नहीं मिला। लोगों ने नौसड़ चौकी प्रभारी को इसकी सूचना दी। रविवार को एनडीआरएफ की टीम स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बालक के तलाश में जुट रही।