फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्कूली बस में धुआं से अफरा तफरी

स्कूली बस में धुआं से अफरा तफरी

Sat, 12 Aug 2017 08:19 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बस में धुआं से अफरा तफरी

विज्ञापन
गोरखपुर।
सरस्वती विद्या बालिका मंदिर स्कूल की बस में धुआं उठने से अफरातफरी मच गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका को जैसे ही इसकी सूचना मिली उन्होंने अभिभावकों को फोन कर बच्चों को ले जाने की सलाह दी और बस को स्कूल में खड़ी कराई। प्रधानाध्यापिका डॉ. सरोज ने बताया कि बस ठीक होने के बाद ही छात्राओं को लेने जाएगी। उधर, किसी ने पुलिस को बस में आग लगने की सूचना दे दी थी, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने भी जांच पड़ताल की है।

शनिवार को छुट्टी होने के बाद सूरजकुंड से बस छात्राओं को लेकर निकली थी। अभी वह तरंग क्रॉसिंग के पास पहुंची थी कि धुआं निकलता देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल रोक दी और कॉलेज प्रशासन को सूचना दी। प्रधानाध्यापिका डॉ. सरोज त्रिपाठी ने बताया कि किसी ने आग लगने की सूचना पुलिस को दे दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन बात गलत साबित हुई। सभी छात्राओं को अभिभावक सुरक्षित अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed