फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एसएसबी के सिपाही ने की थी हर्ष फायरिंग, गिरफ्तार

एसएसबी के सिपाही ने की थी हर्ष फायरिंग, गिरफ्तार

Fri, 30 Jun 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 30 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
एसएसबी के सिपाही ने की थी हर्ष फायरिंग, गिरफ्तार
हर्ष फायरिंग के आरोप में पकड़ा गया सिपाही रवीश। - फोटो : Amar Ujala
बड़हलगंज के विशुनपुरा गांव में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग से हुई बुजुर्ग की मौत और दो लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग दूल्हे के ममेरे भाई एवं एसएसबी में सिपाही रवीश कुमार ने की थी। इसमें गंभीर रूप से घायल हुए सुमित राय को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया, जबकि दूसरे घायल अजय यादव मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उधर, देर शाम पोस्टमार्टम के बाद मिले शव को साउंरखोर चौराहे पर रखकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीण सड़क से हटे। करीब एक घंटे तक जाम की वजह से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन


बेलघाट थाना क्षेत्र के बघाड़े गांव के जगदीश की बारात बुधवार को विशुनपुरा गांव में आई थी। द्वारपूजा के दौरान ही दूल्हे के ममेरे भाई एवं एसएसबी के सिपाही रवीश कुमार ने शादी की खुशी जताने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान गोली बंदूक में फंस गई और उसे देखने के लिए जैसे ही उसने बंदूक नीचे की, गोली चल गई, जो टाड़ा निवासी बृजलाल (60), सुमित राय (13) पुत्र सुनील राय और बेलघाट के ढोईपार निवासी अजय यादव (21) पुत्र रुद्र कुमार यादव को जा लगी। इसमें बृजलाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने सुमित और अजय को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से सुमित को पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि वहां बृहस्पतिवार शाम को डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया, मगर उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। सुमित को कनपटी और अजय को बाएं हाथ में गोली लगी थी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बृजलाल के बेटे विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रवीश कुमार के खिलाफ गैर इरादतन का केस दर्ज कर उसकी तलाश में मऊ में उसके ससुराल में भी दबिश दी। देर शाम पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से बंदूक (डबल बैरल) बरामद कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में रचाई दूल्हा-दुल्हन ने शादी
आरोपी सिपाही के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने दूल्हे को भी पकड़ा। पुलिस की पहल पर बुद्धिजीवियों ने पंचायत की और फिर सिकरीगंज स्थित एक मंदिर में दोनों की शादी करा दी। बता दें कि हर्ष फायरिंग के के बाद दोनों की शादी भी नहीं हो पाई थी। दूल्हा शादी को तैयार था लेकिन भगदड़ की वजह से फिर वह भी इन्कार करने लगा था। लोगों के समझाने के बाद दोनों परिवार राजी हो गए और लड़की छाया की शादी हो गई। 

हर्ष फायरिंग रोकने के नियम कानून दोहराए
हर्ष फायरिंग में एक बुजुर्ग की मौत के बाद एसएसपी ने एक बार फिर सभी थानेदारों को हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने के लिए नियम-कानून का पालन करने को कहा है। सभी मैरिज हाउस और होटल जहां भी शादी होगी, वहां शपथ पत्र लिया जाएगा कि हर्ष फायरिंग न हो और यदि हुआ तो मैरिज हाउस का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

निरस्त होगा एसएसबी सिपाही का लाइसेंस
शादी समारोह में फायरिंग करने वाले सिपाही का लाइसेंस निरस्त होगा। पुलिस इसके लिए रिपोर्ट लगाएगी। इसके लिए एसएसपी ने थानेदार को आदेश दे दिया है।

पहले भी फौजी के हर्ष फायरिंग से लग चुकी है गोली
जिले में इसके पहले भी कई बार फौजी हर्ष फायरिंग कर लोगों की जान आफत में डाल चुके हैं। अभी कुछ महीने पहले ही खजनी में एक फौजी ने हर्ष फायरिंग की थी। इस मामले में भी फौजी का लाइसेंस निरस्त कराया गया था।


एसएसबी सिपाही पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।  हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने के लिए सभी मैरिज हाउस और अन्य वैवाहिक स्थलों को नियम-कानून की जानकारी दी गई है। कहीं भी लापरवाही हुई तो सख्त कार्रवाई होगी।
- आरपी पांडेय, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed