फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आरोपी के घर में आग लगाई, बाइक भी तोड़ी

आरोपी के घर में आग लगाई, बाइक भी तोड़ी

Tue, 07 May 2019 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
आरोपी के घर में आग लगाई, बाइक भी तोड़ी
CRIME SCENE
खोराबार (गोरखपुर)। खोराबार के लहसड़ी गांव के भागलपुर टोला में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेत्री शोभा साहनी के दामाद कमलेश साहनी की हत्या में पुलिस ने सात के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया है। एक आरोपी जुलूम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, नाराज लोगों ने सोमवार को मुख्य आरोपी शैलेंद्र के घर में आग लगा दी और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की। फिर दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें गैर जनपद में रिश्तेदारों के घर भी दबिश दे रही है।
विज्ञापन


रविवार की रात 10:30 बजे के करीब कमलेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक शादी समारोह के दौरान घर के बाहर नाचने के विवाद में हुई हत्या के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है। आरोप है कि भागते समय बदमाशों ने कमलेश के बेटे सतेंद्र उर्फ छन्नू पर भी फायरिंग की थी लेकिन उसने भागकर जान बचा ली। पुलिस ने कमलेश की पत्नी राजकुमारी उर्फ गुड्डी की तहरीर पर शैलेंद्र साहनी, उसके भाई महेंद्र साहनी, सूर्यकांत साहनी, लक्ष्मी साहनी, अजित सिंह चौधरी, किशन सिंह चौधरी, जुलूम चौधरी के खिलाफ मारपीट, हत्या, हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बराती फरार, पुलिस ने कराई शादी

हत्या और बवाल के बाद रामप्रसाद साहनी के घर बरात में आए लोग फरार हो गए। दूल्हा भी लौट रहा था लेकिन पुलिस ने उसे समझाकर शादी का कार्यक्रम पूरा कराया। पुलिस की मौजूदगी में विदाई भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के घर ताले, रिश्तेदारों के घर दबिश

घटना के बाद से ही आरोपी घरों में ताला बंद कर परिवार के साथ परिवार हैं। पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं।

शोभा साहनी के बेटे की हत्या में भी आरोपी था जुलूम

पुलिस की गिरफ्त में आया जुलूम चौधरी, शोभा साहनी के बेटे भीम साहनी की हत्या में भी आरोपी है। भीम की मौत संदिग्ध हालात में हुई थी। पुलिस ने इसे हादसा बताया था। बाद में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ था। मुकदमा कोर्ट में ट्रायल पर है। आरोपियों में शामिल क्रांति उर्फ टोनी नाम का आरोपी अब भी फरार है।

शोभा के पति की भी हो चुकी है मौत

शोभा के पति रामनरेश ब्लॉक प्रमुख रहे मुरारी लाल की हत्या में वांछित थे। जेल में सजा काटने के दौरान ही उनकी किडनी फेल हो गई थी और 2015 में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

1.16 एकड़ जमीन से शुरू हुई रंजिश

शोभा साहनी और जुलूम के परिवार के बीच रंजिश की शुरुआत 1.16 एकड़ जमीन से हुई। शोभा का आरोप है कि करीब छह साल पहले जुलूम ने जमीन को फर्जी तरीके से अपने नाम करा लिया और इसी का विरोध करने पर बेटे भीम साहनी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद दामाद ही उस मुकदमे की पैरवी कर रहा था। अब उसे भी मौत के घाट उतार दिया गया।

नाेट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed