फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने मुनीम से 92 हजार लूटे

पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने मुनीम से 92 हजार लूटे

Sun, 06 Jan 2019 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने मुनीम से 92 हजार लूटे
फोटो
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने मुनीम से 92 हजार लूटे
कोतवाली के इस्माइलपुर में हुई घटना, गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस को घेरा
व्यापारी बोले, 24 घंटे में नहीं हुआ खुलासा तो मंडी बंद कर करेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कोतवाली इलाके के इस्माइलपुर स्थित श्रीराम मिल के पास किराना व्यापारी के मुनीम से पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने 91 हजार 800 रुपये लूट लिए। वारदात शनिवार की शाम करीब सात बजे हुई। बदमाशों ने खुद को एसटीएफ में तैनात बताकर चेकिंग के बहाने बैग लिया था। घटना की सूचना पर सीओ कोतवाली बीपी सिंह, सीओ प्रवीण सिंह थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ मौके पर पहुंचे। लूट से नाराज व्यापारियों ने पुलिस को घेर लिया। उसी बीच भाजपा विधायक विपिन सिंह भी आ गए। विधायक की मौजूदगी में व्यापारियों ने पुलिस को 24 घंटे में पर्दाफाश न होने पर मंडी बंद कर आंदोलन की चेतावनी दी।
इलाहीबाग निवासी विजय कुमार गुप्ता की साहबगंज में दुकान है। वह किराना का कारोबार करते हैं। दुकान पर डोहरिया निवासी राहुल गुप्ता मुनीम हैं। शनिवार की शाम वह बाजार में रकम वसूलने गए थे। एक दुकान से 92 हजार 800 रुपये लेकर बैग में रखे थे। उसी दौरान दो युवक पुलिस की वर्दी में आए और खुद को एसटीएफ से बताया। उसके बाद बैग मांगकर चेक करने लगे। राहुल अभी कुछ समझ पाते, तब तक बैग लेकर दोनों आगे बढ़ने लगे। विरोध करने पर एक ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी और जांच पूरी होने के बाद थाने से आकर बैग ले जाने के लिए कहा। दोनों बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद राहुल को लूट जाने का एहसास हुआ तो उन्होंने शोर मचाया। वारदात के बाद पुलिस आसपास के दुकानों से सीसी टीवी फुटेज देखी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

..
सूचना पर भी नहीं चेती थी पुलिस : संजय सिंघानिया
चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने बताया कि पुलिस को चेतावनी दी गई है कि वह 24 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश करें, नहीं तो मंडी बंद कर व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ मीटिंग के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा का मामला उठाया गया था। एक महीने पहले सीसी टीवी कैमरे का एक फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया था, जिसमें एक शख्स रेकी करते हुए दिखा था। पुलिस ने कार्रवाई की जगह उसकी तस्वीर साफ न होने की रिपोर्ट लगाकर भेजी दी थी। एसएसपी से भी पिकेट की मांग की गई थी। पिकेट के लिए कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पहले भी हो चुकी है ऐसी ही घटना
24 अक्तूबर 2017 : कोलकाता के व्यापारी महबूब हुसैन और नजरुल इस्लाम से रेती स्थित मून लाइट होटल पर 7.75 लाख की लूट।
सात नवंबर 2017 : मधुबनी, बिहार निवासी तेज नारायण यादव से साहबगंज से लौटने के दौरान 1.96 लाख की लूट।
27 नवंबर 2017 : शाहपुर इलाके में एक स्कूल के प्रबंधक की पत्नी से पुलिसकर्मी बताकर बदमाशों ने की लूट।
18 फरवरी 2018 : दवा व्यापारी की मां प्रेमलता केडिया से बेतियाहाता में पुलिसकर्मी बताकर गहनों की लूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed