फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगारों से जालसाजी, केस दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगारों से जालसाजी, केस दर्ज

Fri, 30 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगारों से जालसाजी, केस दर्ज
कुशीनगर के ध्यानार्थ
विज्ञापन


विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगारों से जालसाजी, केस दर्ज
कैंट क्षेत्र के सिंघड़िया में कार्यालय बनाकर की जालसाजी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से जालसाजी का मामला प्रकाश में आया है। कैंट पुलिस ने बृहस्पतिवार को देरशाम धोखाधड़ी, मारपीट और जालसाजी का केस दर्ज कर लिया।

बांसगांव के हटवार निवासी कपिलदेव के बेटे राजेश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गोरखपुर के सिंघड़िया में दफ़्तर खोलने वाले कुशीनगर के पटहेरवा क्षेत्र के रहमूपट्टी निवासी शैलेश ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 1.25 लाख रुपये वसूल लिए। इसी बीच भरवल निवासी विजय कुमार, बलिया के फरसाताड़ निवासी संजीत को भी उसने फंसा लिया। दोनों से नवंबर 2017 में 1.25-1.25 लाख रुपये वसूले गए। सात दिसंबर को दिल्ली से दुबई की फ्लाइट में भेजा गया और कहा गया कि दुबई में सारी सुविधाएं मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दुबई जाकर सभी फंस गए। शैलेश से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसका फोन बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed