फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्राइवेट कंपनी के रिटायर अफसर के 15 लाख की चोरी

प्राइवेट कंपनी के रिटायर अफसर के घर लाखों की चोरी

Thu, 09 Aug 2018 01:36 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 09 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट कंपनी के रिटायर अफसर के 15 लाख की चोरी
धर्मपुर में घर में चोरी - फोटो : amar ujala
पादरीबाजार। शाहपुर के धर्मपुर स्थित आईजीएल कंपनी से जीएम पद से रिटायर अवधेश कुमार दुबे के मकान का ताला तोड़कर चोर करीब 15 लाख का सामान उठा ले गए। परिवार वाले घर के बुजुर्ग की तबीयत खराब होने पर कुशीनगर गए थे। लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। अवधेश कुमार दुबे एक अगस्त को इलाज कराने अपने बेटे अमित दुबे के पास बाहर चले गए थे। उन्होंने अपने एक पूर्व परिचित अवधेश त्रिपाठी को मकान की रखवाली का जिम्मा दिया था।
विज्ञापन


छह अगस्त को अवधेश के पिता की तबीयत खराब हो गई और वह मकान में ताला बंद कर कुशीनगर चले गए। सात अगस्त की शाम जब वह लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला कुंडी से अलग था। अंदर जाने पर उन्हें चार कमरों का ताला टूटा मिला। आलमारी, बक्सा और अटैची का सारा सामान बिखरा था। बेड में रखा सामान भी बाहर फेंका गया था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अवधेश दुबे को दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed