{"_id":"59b544d54f1c1bf47f8b5a96","slug":"101505051861-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लुटेरे गिरफ्तार, छह घटनाओं का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लुटेरे गिरफ्तार, छह घटनाओं का पर्दाफाश
Updated Sun, 10 Sep 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
शाहपुर पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार छह घटनाओं का पर्दाफाश किया। पकड़े गए लुटेरों के पास से पुलिस ने पीली धातु की चार चेन बरामद की है। साथ ही लूट के लिए इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटर, एक बाइक भी पुलिस के हाथ लगी हैं। पूछताछ से पता चला है कि पकड़े गए दोनों लुटेरे मौज मस्ती के लिए लूटपाट करते थे इनमें से एक बस्ती जिले से पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।
पुलिस लाइंस में एसपी क्राइम आलोक शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि शाहपुर इलाके में चेन स्नेचिंग की कई घटनाएं हुई थीं। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीमें लुटेरों की तलाश कर रही थीं। इस बीच शनिवार को पुलिस टीम संगम चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार संदिग्ध युवक आते दिखाई पड़े। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों वाहनों पर पीछे बैठे दोनों युवक फरार हो गए। पुलिस ने घेरेबंदी कर दोनों बाइक सवारों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से 140 रुपये नकद, चार पीली धातु की चेन बरामद हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने लूट की छह घटनाओं में शामिल होना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं को बुलाकर पहचान कराई गई है। तीनों महिलाओं ने लुटेरों की पहचान कर ली।
पकड़े गए लुटेरों में चिलुआताल थाना क्षेत्र के चिउटहा निवासी दुर्गेश्वर नाथ और सूरज जायसवाल शामिल है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानेदार घनश्याम तिवारी, त्रिवेंद्र कुमार मौर्या, जय प्रकाश तिवारी, विनोद कुमार सिंह, दिलीप कुमार, सिपाही श्याम विहारी उपाध्याय, संतोष कुमार, संजय कुमार पांडेय शामिल थे।