{"_id":"59b44d554f1c1bee7f8b5723","slug":"101504988501-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में डॉक्टर से मांगी गई रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद में डॉक्टर से मांगी गई रंगदारी
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोला बाजार के डॉ. संजय गुप्ता से लेनदेन के विवाद में रंगदारी मांगी गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस के हाथ कुछ इस तरह के सबूत हाथ लगे हैं। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर डॉक्टर को सुरक्षा दी है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा कि जांच चल रही है। कई साक्ष्य मिले हैं, जल्द की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे डॉ. संजय गुप्ता के मोबाइल पर फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। फोन करने वाले ने खुद को कुख्यात चंदन सिंह का साथी रिंकू सिंह बताया था। चंदन का नाम आते ही पुलिस हरकत में आई और अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उन्हें सुरक्षा दे दी। फोन करने वाले नंबर के बारे में कई घंटे पड़ताल की गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि डॉक्टर को फोन रंगदारी के लिए नहीं लेनदेन के विवाद में की गई है। फोन करने वाले लोकल ही हैं। सूत्रों का कहना है कि डॉक्टर पर दबाव बनाने के लिए चंदन सिंह के नाम का इस्तेमाल किया गया है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस खुलासे में जुटी हैं।