{"_id":"59a569864f1c1b1c278b45c7","slug":"101504012678-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटाकर किराना व्यापारी से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा सटाकर किराना व्यापारी से लूट
Updated Tue, 29 Aug 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खजनी।
इलाके के कुआं तिराहे पर बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यापारी को तमंचा सटाकर 12 हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर बदमाश धमकी देते हुए रकौली बाजार की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर लुटेरों की तलाश में जुटी है।
हरपुर बुदहट के सोनबरसा बाबू गांव निवासी रामकिशुन जायसवाल की खजनी इलाके के कुआं तिराहे पर किराने की दुकान है। मंगलवार की सुबह सात बजे दुकान खोलकर वह सफाई में जुटे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और चोकर का दाम पूछने लगे। इसी बीच पीछे बैठा युवक अचानक दुकान में घुस गया और रामकिशुन की कनपटी पर तमंचा सटाकर कैश बॉक्स खोलकर 12 हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर बदमाशों ने हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे और कंट्रोल रूम को सूचित किया। एसओ खजनी ने कहा कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं सोमवार की रात उरुवा इलाके में बदमाशों ने तमंचा सटाकर व्यापारी का सत्रह हजार रुपये लूट लिया था।